नेशनल हेराल्ड केस: लगातार तीसरे दिन होगी राहुल गांधी से पूछताछ, कांग्रेस ने कहा- भाजपा को यह बहुत महंगा पड़ेगा

By अंकित सिंह | Jun 15, 2022

नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से आज तीसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ करेगा। अब तक उनसे 2 दिन पूछताछ की जा चुकी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष से 21 घंटे तक पूछताछ हो चुकी है। वही आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली में जमावड़ा है। आज भी राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सबके बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा को बड़ी चुनौती दे दी है। भूपेश बघेल ने कहा कि देश के हर मुद्दे को राहुल गांधी ने उठाया है और इसलिए इन्हें परेशान किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: भूपेश बघेल का आरोप, विपक्ष के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रही है भाजपा सरकार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमसे कहा गया कि केवल दो मुख्यमंत्री ही आ सकते हैं और लोग नहीं आ सकते हैं। किस प्रकार से हम पार्टी कार्यालय में पहुंचे...ऐसी स्थिति पहले नहीं हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहली बार किसी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के कार्यालय नहीं जा सकते है और ये स्थिति बनी क्यों... क्योंकि पिछले 8 वर्ष से देश में जो हो रहा है उसे एक व्यक्ति लगातार केंद्र सरकार की नाकामियों को सबके सामने रख रहा है वो है राहुल गांधी।

प्रमुख खबरें

Cauvery, Mekedatu प्रोजेक्ट्स पर Karnataka में आज बंद, संगठनों ने दिया नैतिक समर्थन

झूला झूलीं और हाथों में लगवाई मेहंदी... कुछ इस तरह Kangana Ranaut ने Rekha Gupta के घर मनाई पहली तीज

Hariyali Teej Beauty Tips: महंगे पार्लर जाने की जरूरत नहीं, Kiwi Facial से घर पर पाएं Instant Glow

Air India Phuket-Delhi Flight: ऑटोपायलट से पहले 3 Hydraulic अलर्ट, क्यों झूले 300 फीट नीचे यात्री?