राहुल गांधी ने उठाई फेसबुक-वॉट्सऐप की जांच की मांग, कहा- दोषियों को मिले सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूहों की खबरों का हवाला देते हुए मंगलवार को फेसबुक एवं भाजपा के बीच ‘सांठगांठ’ होने का आरोप फिर लगाया और दावा किया कि भारत के लोकतंत्र एवं सामाजिक सद्भाव पर किया गया ‘हमला’ बेनकाब हुआ है। मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि इस पूरे प्रकरण की तत्काल जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर लोगों को दंडित किया जाना चाहिए। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी अखबार ‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ की हालिया खबर को ट्विटर पर शेयर करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भारत के लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव पर फेसबुक एवं व्हाट्सऐप के खुलेआम हमले को बेनकाब कर दिया है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘किसी भी विदेशी कंपनी को भारत के आंतरिक मामलों में दखल की अनुमति नहीं दी जा सकती। उनकी तत्काल जांच होनी चाहिए और अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।’’ उल्लेखनीय है कि व्हाट्सऐप का स्वामित्व फेसबुक के पास है। 

प्रमुख खबरें

IMF के पूर्व ED सुब्रमण्यम का विजन: एआई और Emerging Technologies बनाएंगे India को ग्लोबल पावरहाउस

CM Yogi का Gen Z कनेक्शन, नियुक्ति पत्र बांटने के बाद युवाओं के साथ ली सेल्फी

Max Financial और Axis Group को बड़ी राहत, SEBI ने 3911 करोड़ के Shareholder Loss मामले में दी क्लीन चिट

PVR INOX Board Meeting: 31 अगस्त को Share Buyback पर फैसला, निवेशकों को मिल सकता है बड़ा Reward