लोकसभा में Rahul Gandhi मे उठाया वायनाड में भूस्खलन का मुद्दा, प्रभावित लोगों को हर संभव मदद की अपील की

By अंकित सिंह | Jul 30, 2024

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वायनाड के विनाशकारी भूस्खलन का मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार से हर संभव मदद की अपील की। राहुल गांधी ने कहा कि आज सुबह-सुबह, वायनाड कई विनाशकारी भूस्खलन की चपेट में आ गया। 70 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। मुंडक्कई गांव का संपर्क टूट गया है और त्रासदी के पैमाने के कारण जानमाल की विनाशकारी हानि और व्यापक क्षति का आकलन अभी तक नहीं किया जा सका है। मैंने रक्षा मंत्री और केरल के मुख्यमंत्री से बात की है। 

उन्होंने कहा कि भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों के मानचित्रण और पारिस्थितिक रूप से नाजुक क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती आवृत्ति को संबोधित करने के लिए शमन उपाय और एक कार्य योजना बनाने की तत्काल आवश्यकता है। भूस्खलन की घटनाएं मंगलवार तड़के हुईं जिससे अपने घरों में सो रहे लोगों को बचने का मौका भी नहीं मिल पाया। लोग फोन पर मदद की गुहार लगा रहे हैं और बचावकर्मी मलबे से लोगों का निकालने की कोशिशों में जुटे हैं। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूस्खलन की घटनाओं में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को संकट से निपटने के लिए केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वायनाड में कुछ जगहों पर भूस्खलन की खबर से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजन को खोया है और जो घायल हुए हैं, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रभावित लोगों की मदद के लिए बचाव अभियान जारी है।’’ 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी पर राजनाथ का पलटवार, बोले- अग्निवीरों को लेकर देश को गुमराह करने की हो रही कोशिश

मोदी ने लिखा, ‘‘केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन से बात की और वहां उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।’’ मंगलवार तड़के हुए भूस्खलन ने तबाही के निशान छोड़े हैं। कई मकान जमींदोज हो गए हैं, नदियां उफान पर हैं और कई पेड़ उखड़ गए हैं।

प्रमुख खबरें

जंग की ओर बढ़ रहे हैं तुर्की-इजरायल? नेतन्याहू ने आग में घी डाल दिया

अवैध प्रवासन, मानव तस्करी और फर्जी एजेंटों के खिलाफ Jaishankar ने दिखाया कड़ा रुख, दुनिया को चेताया

बिना Trial तिहाड़ में 6 साल! Umar Khalid का छलका दर्द- मानसिक संतुलन खो रहा हूं

1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए नई फीस दर और आवेदन का तरीका