केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात

By प्रेस विज्ञप्ति | Nov 19, 2026

भोपाल। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल आगमन के उपरांत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की।

इस दौरान ग्वालियर में स्थापित हो रहे एशिया के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (Telecom Manufacturing Zone–TMZ) को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले Telecom Manufacturing Zone Investor Meet 2026 के संदर्भ में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

बैठक में टेलीकॉम विनिर्माण क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन देने तथा मध्य प्रदेश को टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

यह पहल ग्वालियर सहित पूरे मध्य प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार, निवेश आकर्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

प्रमुख खबरें

धनशोधन मामले में Engineer Rashid की याचिका पर Delhi High Court ने ED को जारी किया नोटिस

Kevin Feige के ऑफर पर Robert Downey Jr का रिएक्शन, Marvel में Doctor Doom बनने पर क्या बोले?

रेडसीर का अनुमान: 2030-31 तक 9.4 अरब डॉलर का होगा भारत का Health Supplement बाजार

BSE Sensex में 990 अंक का जोरदार उछाल, ऑटो और बैंक शेयरों की अगुवाई में Nifty 25,500 के पार