मेरा ध्यान भटकाओ मत...कोलकाता मामले पर राहुल गांधी ने बोलनने से किया इनकार, भाजपा का पलटवार

By अंकित सिंह | Aug 20, 2024

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने के अनुरोध पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों से कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 31 वर्षीय प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की निंदा करते हुए हड़ताल खत्म करने और सुरक्षा की मांग की है। राहुल गांधी ने कहा, "मेरा ध्यान भटकाओ मत।" राहुल गांधी ने कहा कि मैं दलितों की घटना के लिए यहां आया हूं। कोलकाता मामले पर मैं पहले ही अपना बयान दे चुका हूं। मैं यहां ध्यान भटकाना नहीं चाहता। मैं यहां उनकी (दलितों की) चिंताओं को उठाने आया हूं।

इसे भी पढ़ें: Russia ने भारत को लेकर किया क्या खुलासा? शेख हसीना, इमरान खान के बाद अब PM मोदी के लिए अमेरिका का खतरनाक प्लान

राहुल की टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से त्वरित और तीखी प्रतिक्रिया आई। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पूछा कि क्या “बेटी के लिए न्याय एक ध्यान भटकाने वाला कदम है”। उन्होंने एक्स पर लिखा, “आरजी कर मेडिकल केस और सुप्रीम कोर्ट द्वारा बंगाल सरकार और पुलिस की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी बेशर्मी से कहते हैं कि “मैं ध्यान भटकाने वाला नहीं हूँ” क्या बेटी के लिए न्याय एक ध्यान भटकाने वाला कदम है? जो लोग संविधान, लड़की हूँ लड़ सकती हूँ के बारे में बोलते हैं और यूपी में पीड़ितों के घर जाते हैं, वे एक गंभीर अन्याय को “ध्यान भटकाने वाला” कहते हैं क्योंकि यह बंगाल में हुआ है। यह पीड़िता और सभी महिलाओं का अपमान है।”

प्रमुख खबरें

PM Modi ने बांटे 51000 नियुक्ति पत्र, बोले- 40 FTAs से युवाओं के लिए खुल रहे नए अवसर

Nandigram Bypoll: कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान तीन अक्टूबर तक भेजे गए जेल,नहीं कर पाएंगे प्रचार

US को Russia ने दी खुली चुनौती, नए प्रतिबंधों का जवाब सैन्य प्रतिरोध से देने की तैयारी में Moscow

चीनी आर्मी ने पकड़ लिए थे मेरे लोग और फिर...NSA डोभाल ने सुनाया 50 साल पुराना किस्सा