राहुल गांधी की अगुवाई में सेना पर अनावश्यक हमले को किया जा रहा है प्रोत्साहित: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2019

नयी दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकी अड्डों पर वायु सेना के हवाई हमले पर सवाल उठाने वाले दलों एवं नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में सेना पर अनावश्यक हमले को प्रोत्साहित किया जा रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि पूरी दुनिया में वायु सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को स्वीकार किया गया लेकिन इन लोगों (कुछ विपक्षी दलों) को सेना की ताकत पर भरोसा नहीं है। कुछ दल वायु सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे हैं और बयानबाजी भी कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: दलाई लामा के चीन छोड़ने के 60 वर्ष पूरे होने के मौके पर चीन ने किया अपना बचाव

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पूछा कि भारत की सेना को कब तक अपनी छोटी सियासत के लिये राजनीति का केंद्र बनायेंगे। प्रसाद ने कहा, ‘‘चुनाव आयेंगे, जायेंगे। दल जीतेंगे, हारेंगे। लेकिन यह देश रहेगा, देश की सेना रहेगी।’’ उन्होंने कहा कि देश में जीते सभी हैं लेकिन शहादत केवल सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवानदेते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि अगर राहुल गांधी में शर्म बची है तो उन्हें अपने नेताओं को नियंत्रण में रखना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य