मेगा रोड शो के बाद राहुल गांधी ने भरा नामांकन, पति और बच्चों के साथ प्रियंका भी शामिल

By रेनू तिवारी | Apr 10, 2019

अमेठी। राहुल गांधी वायनाड से नामांकन भरने के बाद बुधवार को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपनी पारंपरिक सीट अमेठी से नामांकन दाखिल किया हैं। इस दौरान राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी भी साथ रहीं। राहुल गांधी अमेठी से नामांकन दाखिल करने से पहले भव्य शोड शो किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी रोड शो में बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटा रेहान वाड्रा और बेटी मारिया वाड्रा भी मौजूद रहें। कांग्रेस अध्यक्ष ने 4 अप्रैल को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से पहले ही नामांकन कर चुके हैं। राहुल गांधी पहली बार दो संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं।

गौरतलब है कि राहुल पिछले 15 साल से अमेठी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 2014 के चुनाव की तरह इस बार भी उनका मुकाबला भाजपा की स्मृति ईरानी से है। स्मृति को 2014 के चुनावों में राहुल के हाथ पराजय का सामना करना पड़ा था। स्मृति ईरानी 11 अप्रैल को अमेठी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि स्मृति ईरानी को अपना नामांकन पत्र 17 अप्रैल को दाखिल करना था, लेकिन उस दिन छुट्टी होने के कारण अब वह अपना नामांकन पत्र 11 अप्रैल को दाखिल करेंगी।

इसे भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी सरकार के अन्याय को खत्म करेगा न्याय: राहुल गांधी

नामांकन से पहले राहुल गांधी ने किया मेगा रोड शो

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

शेख हसीना के Extradition पर अड़ा Bangladesh: PM Tarique Rahman ने Dinesh Trivedi से की बड़ी मांग

ISI-backed BKI Terror Module का पर्दाफाश, Jalandhar में हैंड ग्रेनेड के साथ मुख्य आतंकी गिरफ्तार