वीडियो वायरल होने के बाद राहुल गांधी ने कहा- मणिपुर में भारत की अवधारणा पर हमला, इंडिया चुप नहीं बैठेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने से संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए बुधवार को कहा कि जब इस पूर्वोत्तर राज्य में भारत की अवधारणा पर हमला किया जा रहा है तो विपक्षी दलों का गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) चुप नहीं रहेगा। गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी ने मणिपुर को अराजकता की ओर धकेल दिया है। मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का वीडियो बुधवार को सामने आने के बाद राज्य के पहाड़ी क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया।

प्रमुख खबरें

जिंदा नहीं लौटेंगे...अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की हिला देने वाली धमकी

ईरान के 90 ठिकानों पर पहले बरसाए ताबड़तोड़ बम, फिर कहा- अब हो गया! ये है ट्रंप का वॉर ऑफ स्टाइल

Ram Mandir Donation Scam: अखिलेश यादव ने Trust के पुनर्गठन की मांग की, BJP पर साधा निशाना

अमेरिका-कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंगस्टर्स पर बड़ा एक्शन, हत्या, जबरन वसूली और ड्रग्स से जुड़े आरोपों में चार्जशीट दाखिल