राहुल गांधी बोले- 2014 से पहले ‘लिंचिंग’ शब्द सुनने में भी नहीं आता था, भाजपा का पलटवार

By अंकित सिंह | Dec 21, 2021

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमला किया है। पंजाब और कुछ अन्य जगहों पर भीड़ द्वारा पीट-पीटकर कथित तौर पर मार डालने (लिंचिंग) की हालिया घटनाओं की के संदर्भ में उन्होंने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि साल 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार बनने से पहले लिंचिंग शब्द सुनने में नहीं आता था। उन्होंने ‘थैंक्यू मोदी जी’ हैशटैग के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘2014 से पहले ‘लिंचिंग’ शब्द सुनने में भी नहीं आता था।’’ भाजपा का पलटवार

इसे भी पढ़ें: MP पंचायत चुनाव को लेकर जबलपुर हाई कोर्ट में सुनवाई आज

इससे पहले भी लिंचिंग को लेकर जिस तरीके से विपक्ष और सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार चलता रहता है। उससे आने वाले दिनों में राजनीतिक घमासान और भी देखने को मिल सकते हैं। गौरतलब है कि गत रविवार को पंजाब के कपूरथला के निजामपुर गांव में एक गुरुद्वारा में सिख धर्म के ‘निशान साहिब’ (ध्वज) का अनादर करने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति को भीड़ ने पीट-पीटकर कथित तौर पर मार डाला। इससे पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शनिवार को कथित बेअदबी को लेकर भीड़ ने एक अन्य व्यक्ति की पीट-पीट कर कथित तौर पर जान ले ली थी।

प्रमुख खबरें

क्या Justin Langer बनेंगे England Coach? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बताया अफवाहों का सच

जयराम रमेश ने NEP को Nagpur Education Policy कहा, बिना संसदीय चर्चा लागू करने का आरोप

राहुल गांधी ने अमित शाह पर लगाया गंभीर आरोप, लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Silent Killer है High BP, साइलेंट किलर बन रहा है उच्च रक्तचाप, ये Lifestyle Changes करेंगे असर