Mizoram में बोले राहुल गांधी, मणिपुर से ज्यादा इजराइल में दिलचस्पी दिखा रहे PM Modi

By अंकित सिंह | Oct 16, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को मिजोरम में एक चुनावी रैली के दौरान मणिपुर हिंसा का मुद्दा उठाया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर "मणिपुर के विचार को नष्ट करने" का आरोप लगाया। अपने बयान में राहुल ने कहा कि कुछ महीने पहले मैं मणिपुर गया था। मणिपुर के विचार को भाजपा ने नष्ट कर दिया है। यह अब एक राज्य नहीं, बल्कि दो राज्य हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की हत्या कर दी गई, महिलाओं से छेड़छाड़ की गई और बच्चों की हत्या कर दी गई, लेकिन प्रधानमंत्री को वहां यात्रा करना महत्वपूर्ण नहीं लगता। मणिपुर में सबसे पहले झड़पें 3 मई को चूड़ाचांदपुर शहर में हुईं, जब जनजातीय समूहों ने राज्य के आरक्षण मैट्रिक्स में प्रस्तावित बदलाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया, जिसमें मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Mahua Moitra पर लगे गंभीर आरोप को लेकर राजनीति तेज, समर्थन में उतरे विपक्षी नेता

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह रुख भारत के उस विचार के बिल्कुल विपरीत है जिसे हम प्रिय मानते हैं - जो सभी के लिए सम्मान और सभी की सुरक्षा को महत्व देता है। गांधी राज्य में अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करने के लिए सोमवार को आइजोल पहुंचे। अपने आगमन पर, उन्होंने कथित तौर पर शहर के चानमारी इलाके से ट्रेजरी स्क्वायर तक एक विशाल 'पदयात्रा' (पैदल मार्च) का नेतृत्व किया, जहां कांग्रेस समर्थकों और जनता की भीड़ ने उनका स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

Telangana के Suryapet में Road Accident में 6 यात्रियों की मौत, 12 अन्य घायल

US-Saudi Nuclear Deal | 2026 की सबसे बड़ी जियोपॉलिटिकल डील! गोपनीय ‘123 न्यूक्लियर पैक्ट’ कांग्रेस पहुंचा, मध्य पूर्व का नक्शा बदलने की तैयारी

Kerala में Onam का मुख्य पर्व Thiruvonam धूमधाम से मना, सद्या और पुक्कलम की रही धूम

Global Food Security and War | समुद्री मार्गों की सुरक्षा के बिना वैश्विक खाद्य सुरक्षा असंभव, संयुक्त राष्ट्र में भारत का बड़ा बयान