Corona Virus: मनसुख मांडविया के पत्र पर बोले राहुल गांधी, यह यात्रा को रोकने का बहाना है, ये भारत की सच्चाई से डरे हुए हैं

By अंकित सिंह | Dec 22, 2022

दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। हाल में ही स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने की बात कही थी। अब इसी को लेकर राहुल गांधी की ओर से जवाब दिया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी का यह नया विचार है। उन्होंने मुझे पत्र लिखकर कहा कि कोरोना वायरस आ रहा है और यात्रा बंद कर दो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह सब यात्रा को रोकने का बहाना है। यह भारत की सच्चाई से डरे हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: हरियाणा चरण के दूसरे दिन नूंह जिले के मलाब गांव से फिर शुरू

आपको बता दें कि भाजपा के तीन सांसदों द्वारा कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर चिंता जताए जाने का हवाला देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अनुरोध किया कि अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा सकता तो वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निलंबित करने पर विचार करें। गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मंगलवार को लिखे पत्र में मांडविया ने कहा कि राजस्थान के तीन सांसद पी पी चौधरी, निहाल चंद और देवजी पटेल ने चिंताएं व्यक्त की हैं और उनसे अनुरोध किया है कि मार्च के दौरान मास्क तथा सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने समेत कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए और टीके की खुराक लेने वाले लोगों को ही पदयात्रा में भाग लेने की अनुमति दी जाए।

प्रमुख खबरें

Pawan Khera की बढ़ीं मुश्किलें, Himanta Sarma केस में Supreme Court से राहत नहीं, गिरफ्तारी की तलवार लटकी

India UNSC Reforms | बिना वीटो और स्थायी विस्तार के अधूरा है बदलाव, भारत ने संयुक्त राष्ट्र में उठाई बुलंद आवाज

Nashik TCS Unit Case | FIR में चौंकाने वाला खुलासा, यौन उत्पीड़न के साथ धर्मांतरण और ज़बरदस्ती नमाज़ पढ़ाने के संगीन आरोप

MP Board Result 2026: खत्म हुआ लाखों छात्रों का इंतजार, इस तरह से डाउनलोड करें रिजल्ट