राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, नोटबंदी की एकमात्र सफलता अर्थव्यवस्था का ‘डूबना’ है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2022

नयी दिल्ली। नोटबंदी को लेकर विपक्षी दलों ने रविवार को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 2016 के इस कदम की एकमात्र ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण सफलता’’ भारत की अर्थव्यवस्था का ‘डूबना’ है। गांधी ने मीडिया की एक खबर के स्क्रीनशॉट को टैग किया, जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वार्षिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया कि 500 रुपये के जाली नोट में 100 प्रतिशत और 2,000 रुपये के जाली नोट में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ये दोनों नोट 500 रुपये और 1,000 रुपये के पुराने नोट पर प्रतिबंध लगाने के बाद जारी किए गए थे।

इसे भी पढ़ें: बंगाल की 45 पंचायतों को स्वच्छ पेयजल के लिए एनजीओ ने परियोजना शुरु की

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी आरबीआई की रिपोर्ट को लेकर मोदी नीत सरकार पर निशाना साधा और कहा, ‘‘नोटबंदी के फायदों में से एक को महसूस किया जा रहा है।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काले धन की समस्या खत्म करने और आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने के घोषित उद्देश्य के साथ आठ नवंबर, 2016 को 1,000 रुपये और 500 रुपये के पुराने नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन