‘राहुल गांधी को संसद के अंदर बंद करके मारने चाहिए थप्पड़’, भाजपा विधायक के विवादित बयान पर बवाल

By अंकित सिंह | Jul 09, 2024

भाजपा विधायक भरत शेट्टी ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) राहुल गांधी को उनकी कथित 'हिंदू विरोधी' टिप्पणियों के लिए 'संसद में बंद कर देना चाहिए और थप्पड़ मारना चाहिए।' बीजेपी नेता लोकसभा में राहुल गांधी के हिंदू समुदाय को लेकर दिए गए हालिया भाषण के खिलाफ मंगलुरु में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। राहुल ने कहा था कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वे 'केवल हिंसा, नफरत और झूठ के बारे में बात करते हैं।'

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि यदि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलुरु शहर आते हैं, तो हम उनके लिए यही व्यवस्था करेंगे। मुझे समझ नहीं आता कि उसे इतनी हिम्मत कहां से मिलती है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हाथ में हिंदू भगवान शिव की तस्वीर है। वहीं, कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामनाथ राय ने विधायक भरत शेट्टी को कड़ी चुनौती देते हुए कहा, "अगर भरत शेट्टी में साहस और ताकत है, तो वह हमारे आम कार्यकर्ता पर हाथ डालें।" 

इसे भी पढ़ें: 'ग्राउंड लेवल पर कोई इम्प्रूवमेंट नहीं...' Manipur में हिंसा पीड़ितों से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी, प्रधानमंत्री यहां आएं, लोगों की बात सुनें

राय का बयान शेट्टी द्वारा पहले राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणियों की निंदा के जवाब में आया है। विधायक ने कहा था कि 'राहुल गांधी को उनके हिंदू विरोधी बयानों के लिए संसद के अंदर बंद करके थप्पड़ मारना चाहिए।' वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने मांग की है कि राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के लिए भरत शेट्टी के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने भाजपा पर राहुल गांधी के बयान को कमजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया, उन्होंने शेट्टी को "बिना योग्यता वाला व्यक्ति" कहा, जो अमरनाथ शेट्टी के समर्थन से राजनीति में उभरे।

प्रमुख खबरें

SSC जारी करेगा GD Constable Result, आधिकारिक वेबसाइट पर आएगी कैटेगरी वाइज Cutoff

ज्ञानेश ब्रो रिजाइन करो...शिवाजी पार्क से CJP का जेल भरो आंदोलन, CM फडणवीस को दिपके ने दी चुनौती

Asian Games 2026: 10वें मिनट का वो गोल, जिसने 44 साल बाद भारत को दिलाया Hockey में गोल्ड

Amarinder Singh Raja Warring ने Rahul Gandhi को सौंपा Punjab Congress अध्यक्ष पद से इस्तीफा