गुजरात में राहुल गांधी ने किया प्रचार का आगाज, आदिवासी, युवा, और किसानों का उठाया मुद्दा

By अंकित सिंह | Nov 21, 2022

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुजरात चुनाव के लिए प्रचार किया। सूरत में आज चुनावी प्रचार की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने जबरदस्त तरीके से मोदी सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी, युवा, और किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में आप लोगों की सोच है। आप लोगों का संस्कार है। उन्होंने कहा कि दुख किसानों से बात करके होता है, युवाओं से बात करके होता है, आदिवासियों से मिलकर होता है। किसानों को सही दाम नहीं मिलता। बीमा का पैसा नहीं मिलता। कर्जा माफ नहीं होता। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि युवा बेरोजगार हैं और उनके सपने टूटते जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी और अमित शाह के दौरे पर गहलोत ने साधा निशाना, कहा- गुजरात में बीजेपी का सफाया हो रहा है

राहुल ने आगे कहा कि भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नहीं चाहते कि आदिवासी के बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर बने और शहरों में रहे। वे चाहते हैं कि आप जंगल में ही रहो। राहुल ने कहा कि हम चाहते हैं कि जो आपका इतिहास है, जीने का जो तरीका है, उन सब की रक्षा हो। आपको बता दें कि गुजरात में आज कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने अपनी पहली रैली की। राहुल गांधी की ओर से इस वक्त भारत छोड़ो यात्रा निकाली जा रही है जिसकी वजह से वह हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार नहीं कर सके थे। लेकिन गुजरात में उन्होंने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। गुजरात में पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को होगा जबकि दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। 

प्रमुख खबरें

बिहार में CM Samrat Choudhary ने शुरू किए स्टूडेंट सपोर्ट कैंप, शिकायतों का होगा तुरंत समाधान

Jan Gan Man: Nashik Kumbh पर Justice Prasanna Varale के बयान पर मचा बवाल, आखिर सिर्फ Hindu आयोजनों पर ही क्यों उठाये जाते हैं प्रश्न?

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में