PM मोदी और अमित शाह के दौरे पर गहलोत ने साधा निशाना, कहा- गुजरात में बीजेपी का सफाया हो रहा है

ashok gehlot
ANI
अभिनय आकाश । Nov 21 2022 12:25PM

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कि उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद से ही प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का यहां(गुजरात) आना बढ़ गया है। उन्हें लगता है कि बीजेपी का सफाया हो रहा है, इसलिए उनके आने का सिलसिला बढ़ गया।

गुजरात में विधानसभा चुनावों की घोषमा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार गुजरात आ रहे हैं। वे सूरत और राजकोट में पार्टी की दो रैलियों को संबोधित करेंगे। बता दें कि गुजरात चुनाव प्रचार के लिए अभी तक कांग्रेस पार्टी का कोई बड़ा नेता गुजरात नहीं आया है। वहीं गुजरात चुनाव को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कि  उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद से ही प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का यहां(गुजरात) आना बढ़ गया है। उन्हें लगता है कि बीजेपी का सफाया हो रहा है, इसलिए उनके आने का सिलसिला बढ़ गया। पीएम का कद बहुत बड़ा है उन्हें आने की क्या ज़रूरत है...ये यह दर्शाता है कि उनकी हालत बहुत कमज़ोर है। 

इसे भी पढ़ें: #BharatJodoYatra | एक्ट्रेस रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल, दोनों ने राहुल गांधी का थामा हाथ

अशोक गहलोत ने कहा कि पीएम और गृह मंत्री ने गुजरात में डेरा डाल रखा है। राहुल गांधी यात्रा कर रहे हैं और यात्रा देश के हर राज्य के लिए है, जिसमें गुजरात भी शामिल है। वे देश के मुद्दों को हर तरीके से उठा रहे हैं। अब राहुल गांधी यहां आ रहे हैं तो वे अपनी बात भी रखेंगे। अशोक गहलोत ने कहा कि यह(श्रद्धा हत्याकांड) एक दुर्घटना है, इसे नाम दे दिया गया है, जुमले कस दिए गए हैं। सदियों से अंतर धर्म में शादियां होती हैं यह नई बात तो नहीं है। लेकिन आपने एक कौम को एक धर्म को टारगेट बना दिया है, उसके आधार पर राजनीति हो रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़