'ये देश तपस्वियों का है और हिंदू धर्म भी तपस्वियों का है,' राहुल गांधी का बयान

By अभिनय आकाश | Nov 29, 2022

जनसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि असली तपस्या किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार करते हैं पर उन्हें कुछ नहीं मिलता और जो 2 लोग प्रधानमंत्री की पूजा करते हैं उन्हें देश का पूरा धन दे दिया जाता है। इंटरनेट पर सब मिलता है पर किसान को बीमा देने वाली कंपनी का पता नहीं मिलता। राहुल गांधी ने कहा कि तपस्या करने वालों को सरकार से कुछ नहीं मिलता। दो लोग दिन भर पीएम मोदी की पूजा करते हैं और जो चाहते हैं वो पा लेते हैं. रेलवे, एयरपोर्ट, बंदरगाह, सड़क, बिजली सब कुछ उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार समाप्त, एक दिसंबर को मतदान

जिसके बाद एक एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से उन लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है और केवल चार-पांच उद्योगपति ही लाभान्वित हो रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, छोटे दुकान मालिक और व्यापारी देश में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार देते हैं, लेकिन उनकी मेहनत को मान्यता नहीं दी जाती है। उनकी जेब से पैसा छीन लिया जाता है और चार-पांच उद्योगपतियों के हाथों में दे दिया जाता है। मध्य प्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि इस तरह की धोखाधड़ी ने युवाओं को कड़ी मेहनत करने के बावजूद रोजगार से वंचित कर दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर