भाजपा के भर्ती एजेंट की तरह बात कर रहे हैं राहुल गांधी: माकपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2021

तिरुवनंतपुरम। केरल में सत्तारूढ़ माकपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा के ‘‘भर्ती एजेंट’’ की तरह बात कर रहे हैं। माकपा की तरफ से यह बयान तब आया है जब कांग्रेस नेता ने एक दिन पहले कूटनीतिक माध्यम से सोने की तस्करी सहित कई मुद्दों पर वाम मोर्चा सरकार की निन्दा की। बयान में माकपा राज्य सचिवालय ने दावा किया कि कांग्रेस की मंगलवार की रैली में गांधी ने भाजपा की थोड़ी सी भी निन्दा नहीं की। माकपा ने कहा, ‘‘उन्होंने (राहुल गांधी) भाजपा के भर्ती एजेंट की तरह बात की। यह काफी हैरान करने वाला है।’’ 

इसे भी पढ़ें: अपने बयान को लेकर अकेले पड़े राहुल गांधी? हरकत में आई G-23

पार्टी ने आरोप लगाया कि गांधी द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द भाजपा जैसे ही हैं। माकपा ने यह दावा भी किया कि राज्य में नेता विपक्ष रमेश चेन्निथला के नेतृत्व में हाल में संपन्न यात्रा के दौरान कांग्रेस ने भाजपा की आलोचना नहीं की। सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोप लगाया कि यह सब कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हुआ। गांधी को ‘‘विफल नेता’’ करार देते हुए माकपा के राज्य सचिव प्रभारी ए विजयराघवन ने कहा कि कांग्रेस नेता पुडुचेरी में कांग्रेस नीत सरकार को नहीं बचा सके।

प्रमुख खबरें

किसानों का इंतजार खत्म! PM Kisan योजना की 22वीं किस्त जारी, Account में आए ₹2000, ऐसे करें Check

अनिल अंबानी के बेटे Jai Anmol पर CBI का शिकंजा, 228 करोड़ के Bank Fraud केस में हुई पूछताछ

BSEB 12th Result: खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार! इस Date को आएगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट

एआईएफएफ के पूर्व महासचिव कुशल दास का 66 साल की उम्र में निधन