मोदी सरकार पर राहुल का निशाना, पूछा- क्या कोरोना पीड़ितों के परिवार उचित मुआवजे के हकदार नहीं?

By अंकित सिंह | Oct 01, 2022

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं। इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करने वाले राहुल गांधी इन लगातार लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह कर्नाटक पहुंचे हैं। कर्नाटक के गुंडलुपेट में ऑक्सीजन की कमी के कारण जान गंवाने वाले कोरोना वायरस मरीजों के परिवार के सदस्यों से उन्होंने बातचीत की थी। यहीं उनकी मुलाकात एक बच्ची से हुई। कोरोना महामारी के दौरान बच्ची के पिता की मृत्यु हो गई। इसी बच्ची के एक वीडियो को साझा करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है और सवाल भी पूछा है। राहुल ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए उचित मुआवजे की मांग की और सरकार से पूछा कि ‘‘आप उन्हें उनका हक क्यों नहीं दे रहे हैं’’। 

इसे भी पढ़ें: राजनीति के लिए अनफिट हैं राहुल गांधी, हिमंत बिस्वा सरमा बोले- मीटिंग बीच में ही छोड़कर चले जाते थे जॉगिंग करने

कांग्रेस के बयान में साफ तौर पर कहा गया है कि छोटी-सी बच्ची प्रतीक्षा के शब्दों ने हॉल में सभी की आंखों में आंसू ला दिए। वह अपनी मां की पीड़ा को बता रही थी जो उसके पिता की मौत के बाद बेरोजगार है। इससे पहले राहुल ने आरोप लगाया था कि मोदी सरकार देश में गैर-भाजपा शासित राज्यों को निशाना बनाने के लिए राज्यपाल कार्यालय का ‘इस्तेमाल’ कर रही है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस नेता ने पूछा था कि राज्यपालों को विपक्षी शासित राज्यों में हस्तक्षेप करने का अधिकार क्यों होना चाहिए? क्या वे लोगों द्वारा चुने गए हैं? भाजपा और आरएसएस को जनता द्वारा चुनी गई सरकारों को एक के बाद एक गिराने का क्या अधिकार है? 

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट