बात विश्वगुरू बनने की हुई, लेकिन देश को नफरत की आग में झोंक दिया गया, राहुल का केंद्र पर निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि 2022 तक विश्वगुरू बनने की बात कही गई थी, लेकिन देश को नफरत की आग में झोंक दिया गया। राहुल ने यह भी कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और टैक्स के बोझ के तले जनता दबी जा रही है, जिसके खिलाफ कांग्रेस ‘भारत जोड़ो’ यात्रा शुरू करने जा रही है। उन्होंने फेसबुक पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘महंगाई का जाल तोड़ो, भारत जोड़ो! आज देश में सबसे बड़ी समस्याएं हैं-बेरोजगारी, महंगाई और बढ़ती नफरत। ‘बहुत हुई महंगाई की मार’ वाला जुमला आप सबको याद ही होगा, लेकिन आज खाद्य पदार्थों पर जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) लगाकर जनता से वसूली की जा रही है।’’ 

इसे भी पढ़ें: 'मोदी से मेरा नाता जोड़ने वाले लोकसभा में उन्हें लगाते हैं गले', आजाद का कांग्रेस पर करारा वार, बोले- चापलूसी करने वाले लगा रहे आरोप

राहुल ने आरोप लगाया, ‘‘हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन आज देश में 45 वर्षों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। कहा था, ‘हम 2022 तक विश्वगुरु बनेंगे’, लेकिन आज देश को नफरत की आग में झोंक दिया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुद्दे कई हैं जिन पर बात होनी चाहिए, सवाल उठने चाहिए, जवाब मिलने चाहिए। अगर सरकार द्वारा जनता के मुद्दे उठाने के लिए द्वेष, भय और प्रतिशोध की राजनीति की जाएगी तो हम सब कुछ झेलने के लिए तैयार हैं। सच बोलने के लिए मुझ पर जितने आक्रमण करने हैं, कर लें, मैं पीछे नहीं हटूंगा।’’ 

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर