राहुल गांधी ने लक्षद्वीप में नए नियमन के मसौदे को लेकर सरकार पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में नए नियमन के मसौदे को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सागर में स्थित भारत के इस ‘आभूषण’ को नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह लक्षद्वीप के लोगों के साथ खड़े हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘सागर में लक्षद्वीप भारत का आभूषण है। सत्ता में बैठे अज्ञानी कट्टरपंथी इसे नष्ट कर रहे हैं। मैं लक्षद्वीप के लोगों के साथ खड़ा हूं।’’

इसे भी पढ़ें: जापान के पीएम योशिहिदे सुगा का विरोध करने वाले समाचार पत्र ने ओलंपिक रद्द करने की अपील की

लक्षद्वीप की अधिकांश आबादी मछली पालन पर निर्भर है, लेकिन विपक्षी नेताओं का आरोप है कि प्रफुल्ल पटेल ने तट रक्षक अधिनियम के उल्लंघन के आधार पर तटीय इलाकों में मछुआरों की झोपड़ियों को तोड़ने के आदेश दिये हैं। उधर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए पी अब्दुल्लाकुट्टी ने सोमवार को आरोप लगाया कि विपक्षी नेता प्रशासक पटेल का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने द्वीपसमूह में नेताओं के ‘भ्रष्ट चलन’ को ख़त्म करने के लिए कुछ खास कदम उठाए हैं। अब्दुल्लाकुट्टी लक्षद्वीप में भाजपा के प्रभारी भी हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर