राहुल गांधी का तंज, भाजपा की कट्टरता ने विश्व में भारत की छवि को पहुंचाया नुकसान

By अंकित सिंह | Jun 06, 2022

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। अपने ट्वीट के जरिए राहुल गांधी ने भाजपा पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा के कट्टरता के कारण देश की छवि को नुकसान हुआ है। दरअसल राहुल गांधी ने भाजपा नेता नूपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर मचे बवाल के मद्देनजर अपना यह ट्वीट किया है। भाजपा ने नूपुर शर्मा को पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। नूपुर शर्मा के बयान को लेकर देश में लगातार बवाल मचा हुआ था। मुस्लिम संगठन इसका विरोध कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: 'राहुल से 4 साल से मिला नहीं' वाले बयान को लेकर जी23 के नेता ने दी सफाई, बोले- उन्होंने छोड़ दी थी संगठन की जिम्मेदारी

इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा एक तरफ़ तो धार्मिक ध्रुवीकरण कर और नफरत फैला कर भारत की सदियों पुरानी ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की परंपरा का अपमान करती है तो दूसरी ओर सब धर्मों के सम्मान का ढोंग व पाखंड करती है। इसे ही तो कहते हैं - “नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। उन्होंने कहा कि भाजपाई नेतृत्व ने वोट बटोरने के लिए एक नया शब्दकोश बना लिया है। ये हैं- ‘श्मशान-कब्रिस्तान’, ‘80 बनाम 20’, ‘बुलडोज़र’, ‘गर्मी निकालना’।

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं