राहुल गांधी शुक्रवार को बिहार का एक दिवसीय दौरा करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को बिहार का एक दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वह गयाजी जिले में कई महिला समूहों से बातचीत करेंगे और अन्य कार्यक्रमों के अलावा नालंदा में एक समारोह में भाग लेंगे।

कांग्रेस की बिहार इकाई के एक नेता ने बताया कि राहुल गांधी के सुबह करीब साढ़े 10 बजे गयाजी पहुंचने की उम्मीद है। वह गयाजी शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर गेहलौर में दशरथ मांझी स्मारक का भी दौरा करेंगे और दशरथ मांझी के परिवार के सदस्यों से मिलेंगे।

दशरथ माझी को ‘माउंटेन मैन’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 1960 से लेकर दो दशक की अवधि में हथौड़े और छेनी की मदद से पहाड़ियों के बीच से 360 फुट लंबा और 30 फुट चौड़ा रास्ता बनाया था।

लोकसभा में विपक्ष के नेता नालंदा में राजगीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (आरआईसीसी) में ‘संविधान सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले गांधी का बोधगया में प्रतिष्ठित महाबोधि महाविहार मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष का यह दौरा राज्य में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी