Manipur को लेकर राहुल का ट्वीट, शांति हमारी एकमात्र प्राथमिकता होनी चाहिए, दुर्भाग्य से सरकार मुझे रोक रही

By अंकित सिंह | Jun 29, 2023

पिछले लगभग 2 महीनों से मणिपुर में हिंसा का दौर जारी है। हिंसा को लेकर विपक्षी दल केंद्र की मोदी सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर के दौरे पर हैं। हालांकि, मणिपु के कुछ हिस्सों में राहुल गांधी को नहीं जाने दिया गया। खबर यह भी रही कि राहुल गांधी के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इन सबके बीच राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर बड़ी बात कही है। राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा है कि मणिपुर के सभी समुदायों के लोगों ने बहुत अच्छे से स्वागत किया है और प्रेम कर रहे हैं। 


संबित पात्रा का आरोप

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी के मणिपुर जाने से पहले वहां की ऑल मणिपुर स्टूडेंट यूनियन ने राहुल गांधी के विजिट को बायकॉट करने की मांग की है। कई सिविल सोसायटी ऑर्गेनाइजेशन ने भी आह्वान किया था कि राहुल गांधी मणिपुर न आयें और यहां चिंगारी भड़काने का काम न करें। उन्होंने कहा कि हमें मीडिया के माध्यम से पता चला है कि राहुल गांधी मणिपुर का दौरा कर रहे हैं। जिद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है संवेदनशीलता....हम एक लोकतांत्रिक देश हैं और इसलिए उन्हें मणिपुर जाने से किसी ने नहीं रोका। हालांकि, मणिपुर प्रशासन ने बताया कि राहुल के दौरे की खबर सामने आने के बाद से उनके मणिपुर दौरे पर कई बार विरोध प्रदर्शन हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi in Manipur: क्या मणिपुर में राहुल नहीं लगा पाएंगे अपनी 'मोहब्बत की दुकान'? इंफाल से 20 किलोमीटर पहले ही पुलिस ने रोका काफिला

कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी के काफिले को बिष्णुपुर के पास पुलिस ने रोक दिया है. पुलिस का कहना है कि वे हमें इजाजत देने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि  राहुल गांधी का हाथ हिलाने के लिए लोग सड़क के दोनों ओर खड़े हैं। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने हमें क्यों रोका है? राहुल मणिपुर के अपने दो दिवसीय दौरे के लिए बृहस्पतिवार को इंफाल पहुंचने के बाद चुराचांदपुर जिले के लिए रवाना हुए थे, जहां उनके हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों से राहत शिविरों में मिलने की योजना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रास्ते में हिंसा की आशंका के चलते काफिले को रोका गया। उन्होंने बताया कि बिष्णुपुर जिले के उटलू गांव के पास राजमार्ग पर टायर जलाए गए और काफिले पर कुछ पत्थर फेंके गए। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump Stock Market: ट्रंप ने किए 1000 सौदे, 263 करोड़ डॉलर के बड़े लेनदेन का खुलासा

Jammu Kashmir में PM Modi के आने के बाद बदला लोगों का नजरिया: Jitendra Singh

Odisha Weather: IMD ने पांच जिलों में जारी की Red Warning, 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

Ukraine में Corruption पर छिड़ी रार, पूर्व रक्षा मंत्री Fedorov ने जेलेंस्की से मांगे तीखे जवाब