राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला, कहा- कोरोना से हुईं दो लाख मौतें लेकिन जवाबदेही ‘जीरो’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह स्थिति को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस महामारी से दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई, लेकिन जवाबदेही ‘जीरो’ है। उन्होंने ऑक्सीजन और उचित चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना भी प्रकट की और कहा कि पूरे देश की सहानुभूति उनके साथ है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड की दूसरी लहर का चौथा सप्ताह 2 लाख से ज़्यादा मृतक, जवाबदेही ज़ीरो। कर दिया सिस्टम ने ‘आत्मनिर्भर’!’’

प्रमुख खबरें

Calcutta High Court में TMC की रैली को मिली अनुमति के खिलाफ दायर याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई

उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan ने RSS के 100 साल के सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

MP Cabinet ने विकास कार्यों के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

Saharanpur में सर्राफ से 5.11 लाख की ठगी मामले में जांच कर रहे SI Man Singh पर केस दर्ज