राहुल गांधी ने किया माता वैष्णो देवी का दर्शन, कहा- अभी सियासी मुद्दे पर कुछ नहीं बोलूंगा

By अंकित सिंह | Sep 09, 2021

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय जम्मू दौरे पर हैं। इस दौरान आज वह श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर पैदल निकले। राहुल गांधी शाम को आरती में शामिल हुए। राहुल गांधी पैदल ही भवन तक पहुंचे। वह रास्ते में जय माता दी के जयकारे लगाते रहे। कांग्रेस द्वारा कई वीडियोस जारी किए गए हैं। इन वीडियोस में राहुल गांधी आम लोगों से मिल रहे हैं। उनसे बात कर रहे हैं और उनसे यात्रा के बारे में जान रहे हैं। श्रद्धालुओं ने राहुल गांधी के साथ सेल्फी भी ली। राहुल गांधी जम्मू से कटरा सड़क मार्ग से पहुंचे। जब उनसे कुछ सवाल किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं माता के दर्शन करने आया हूं। मैं कोई राजनीतिक बयान नहीं देना चाहता। शाम में राहुल गांधी की एक तस्वीर साझा की गई जिसमें माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी और आरती पुजारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को माता के चुनरी और प्रसाद दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution मामले में NGT सख्त, Police Commissioner से बंद फैक्ट्रियों के Inspection पर मांगा जवाब

Delhi Police का बड़ा Action: 28 साल तक चकमा देने वाला Proclaimed Offender राजिंदर बैरागी गिरफ्तार

Amarnath Yatra Security: रामबन से गुजरा 28वां जत्था, कड़े सुरक्षा घेरे में 4 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Iran के पास कभी नहीं होंगे Nuclear Weapons, बातचीत से गिरेंगे Oil Prices, जेडी वेंस का दावा