एक्शन मोड में आए राहुल गांधी, हार पर सभी प्रभारियों से मांगी रिपोर्ट

By अभिनय आकाश | Jun 06, 2019

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में पार्टी की भीषण पराजय के बाद इस्तीफे के दौर से कांग्रेस अब आंतरिक मंथन की ओर बढ़ चली है। नाराज राहुल गांधी ने एक्शन मोड में आते हुए सभी राज्य के प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी है। कांग्रेस के राज्य प्रभारी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बात करके रिपोर्ट बनाएंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी भी राहुल को रिपोर्ट सौंपेंगी। जिसको लेकर हार की वजहों के कारण तलाशने के मकसद से प्रियंका नेताओं से मुलाकत भी कर रही हैं।

बात दें कि प्रियंका गांधी  के सक्रिय राजनीति में उतरने के बाद भी कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में महज एक ही सीट जीत सकी। इतना ही नहीं अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद हार गए। हालांकि सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट कांग्रेस के पास बरकरार रखी, लेकिन उनकी जीत का अंतर कम हो गया। हार की वजहों पर मंथन के बाद कांग्रेस पार्टी में बदलाव देखने को मिल सकता है।  

प्रमुख खबरें

अफसरों जिम्मेदार ठहराने से होगा समस्याओं का समाधान

Chai Par Sameeksha: Punjab Politics में शुरू हुआ गजब का खेल, उधर संसद में चल रहा है आंकड़ों का गेम

अब ब्रिटिश नेवी में घुसा चला आया चीन! ड्रोन में लगे कैमरे भेज रहे थे डेटा, मचा हड़कंप

Abhishek Banerjee Eye Surgery: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज के लिए विदेश जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार