Rahul Gandhi 27 अप्रैल को Karnataka के उडुपी में चुनाव प्रचार करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार के लिए 27 अप्रैल को उडुपी पहुंचेंगे। उडुपी जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार कोडावूर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल 27 अप्रैल को जिले के उचिला में मछुआरा समुदाय को संबोधित करेंगे, ताकि उनकी समस्याओं और तकलीफों को समझा जा सके। कोडावूर ने कहा कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार भी 23 और 24 अप्रैल को उडुपी जिले का दौरा करेंगे।

प्रमुख खबरें

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी

Tata Power और IIT Bombay ने उन्नत स्वच्छ ऊर्जा पर मास्टर रिसर्च समझौता किया

Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर