राहुल गांधी की मन्नत हुई पूरी, जा रहे हैं कैलाश मानसरोवर यात्रा पर

By नीरज कुमार दुबे | Aug 30, 2018

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मन्नत पूरी होने के बाद अब कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनावों से पहले ऐलान किया था कि चुनावों के बाद वह कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे। 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि चुनाव प्रचार के दौरान जब एक दिन उनका विमान अचानक कई हजार फीट नीचे आ गया तो लगा था कि अब कहानी खत्म लेकिन मैंने तभी भगवान शिव का ध्यान किया और कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने का निर्णय किया। राहुल गांधी ने तब ऐलान किया था कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों के बाद वह कैलाश मानसरोवर यात्रा पर अवश्य जाएंगे।

अब पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी 1 सितंबर से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करेंगे हालांकि वह यात्रा के लिए 31 अगस्त को घर से निकल जाएंगे। राहुल गांधी की यह यात्रा पखवाड़े भर की होगी। राहुल गांधी के यात्रा पर जाने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक हुई जिसमें तय किया गया कि अध्यक्ष की अनुपस्थिति में विभिन्न मुद्दों को लेकर क्या रुख अख्तियार करना है। कैलाश मानसरोवर की यात्रा के समय राहुल गांधी पार्टी नेताओं के संपर्क में नहीं रह सकेंगे क्योंकि यात्रा मार्ग में अधिकतर जगह संचार नेटवर्क की समस्या है। 

 

राहुल गांधी स्वयं को शिवभक्त कहते हैं। गुजरात विधानसभा चुनावों के समय जब वह मंदिर मंदिर जा रहे थे तब उन पर काफी सवाल उठे थे जिसके जवाब में कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा था कि राहुल गांधी जनेऊधारी हैं और शिवभक्त हैं। राहुल गांधी की वर्तमान कैलाश मानसरोवर यात्रा पर पार्टी नेताओं ने हालांकि किसी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा