राहुल गांधी नहीं मनाएंगे जन्मदिन, जरूरतमंदों की मदद करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालात के मद्देनजर इस साल जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है, हालांकि इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों को राशन, मेडिकल किट और मास्क बांटेंगे। पार्टी पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटियों, पार्टी के विभिन्न संगठनों एवं विभागों को पत्र लिखकर कह चुकी है कि वे 19 जून को राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर किसी तरह के जश्न का आयोजन नहीं करें तथा कोई होर्डिंग या पोस्टर नहीं लगाएं, बल्कि अपने पास उपलब्ध संसाधन का उपयोग जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए करें।

इसे भी पढ़ें: कृषि कानून रद्द नहीं होंगे, सरकार किसानों से प्रावधानों पर बातचीत को तैयार: तोमर

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर 19 जून को जनहित एवं लोक कल्याण की भावना को ध्यान में रखते हुए देश भर के भारतीय युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए हर जरूरतमंद भारतीयों की हरसम्भव सहायता एवं सहयोग करेंगे।’’ राहुल गांधी शनिवार को 51 साल के हो जाएंगे।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया