राहुल गांधी बने रहेंगे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष: सुरजेवाला

By अनुराग गुप्ता | Jun 12, 2019

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे। दरअसल दिल्ली में कांग्रेस की कोर कमिटी की बैठक हुई। जिसके बाद सुरजेवाला ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस पद से इस्तीफे की पेशकश को खारिज कर दिया गया है और वह पार्टी के अध्यक्ष थे और बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी के महासचिवों की बैठक बुलाकर लोकसभा चुनाव में मिली हार के कारणों पर चर्चा की जाएगी।

पिछले दिनों सूत्रों ने बताया था कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल गांधी की ओर से की गई इस्तीफे की पेशकश के बाद से स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। हालांकि सुरजेवाला ने आज तमाम तरह की अटकलों को विराम दे दिया। बता दें कि अब राहुल गांधी ही अगले कुछ महीनों के बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेंगे।

प्रमुख खबरें

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त