विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे।इसके साथ ही वह हरियाणा में भी प्रचार करेंगे। हरियाणा में वह सोमवार को कुछ जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, गांधी महाराष्ट्र के लातूर में रविवार को पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन वह मुंबई के चांदीवली और धारावी इलाकों में भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने आपराधिक मानहानि के एक मामले में खुद को बताया निर्दोष, मिली जमानत

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद गांधी पहली बार चुनाव प्रचार के लिए लोगों के बीच होंगे। पिछले दिनों राहुल गांधी व्यक्तिगत यात्रा पर कुछ दिनों के लिए विदेश गए थे। लौटने के बाद वह गुजरात में अपने खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में अदालत के समक्ष पेश भी हुए। गौरतलब है कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

 

प्रमुख खबरें

लोकसभा चुनाव के शुरुआती दो चरण के बाद मोदी आगे हैं : Amit Shah

Karnataka Sex Scandal Case । पीड़ितों की हुई पहचान, संपर्क साधने में जुटी SIT Team, रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश में महिला T20 विश्व कप के Group A में

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप! लगभग 2 साल बाद टूटा रिश्ता