राहलु गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी, उन्हें निर्भीक एवं प्रतिभाशाली बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि उन्हें देश के समक्ष मौजूद मुद्दों की बहुत अच्छी समझ है एवं उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है। राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में से एक सिंह रविवार को 89 साल के हो गए। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘ एक दूरदृष्टा। एक समर्पित देशभक्त। अपनी बातों के पक्के। डॉ. मनमोहन सिंह आप ऐसे नेता हैं जिसका वाकई भारत हकदार है।’’

इसे भी पढ़ें: Punjab Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का कैबिनेट विस्तार आज, दोआबा का दिख सकता है दबदबा

वह निर्भीक एवं प्रतिभाशाली हैं तथा उनमें हमारे देश के समक्ष मौजूद मुद्दों की बहुत अच्छी समझ है। उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं उनकी (सिंह) अच्छी सेहत एवं खुशहाली की कामना करता हूं।’’ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं-- सचिन पायलट, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद आदि ने भी सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि 1990 के दशक में आमूलचूल आर्थिक सुधार के जनक समझे जाने वाले मशहूर अर्थशास्त्री सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे।

प्रमुख खबरें

Delhi MACT ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शौकीन के परिवार को 51.45 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया निर्देश

Donald Trump ने रूस प्रतिबंध कानून पर किए साइन, भारत पर मंडराया 100% शुल्क का खतरा

Election Commission के SIR अभियान में करोड़ों नाम हटाने पर Congress का अमित शाह पर बड़ा आरोप

Anant Chaturdashi 2026 पर क्यों पहनते हैं 14 गांठों वाला अनंत सूत्र,जानिए इसका धार्मिक महत्व