'राहुल से 4 साल से मिला नहीं' वाले बयान को लेकर जी23 के नेता ने दी सफाई, बोले- उन्होंने छोड़ दी थी संगठन की जिम्मेदारी

By अनुराग गुप्ता | Jun 04, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने शनिवार को 'राहुल गांधी से चार साल से नहीं मिल सका' वाले बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संगठन की जिम्मेदारी छोड़ दी थी। सोनिया गांधी ऐसे में पार्टी की जिम्मेदारी संभाली है। ऐसे में वो (राहुल गांधी) अपनी तरफ से मोदी जी का विरोध कर रहे हैं। देशभर में और विदेशों में जा रहे हैं तो वो अपनी तरह से काम कर रहे हैं। ऐसे में जरूरी नहीं है कि हर एक को मिलना पड़ेगा। 

कांग्रेस में जी-23 खेमे के सदस्य पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा था कि वह पिछले चार साल से वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात नहीं कर सके हैं। उन्होंने कहा था कि जब भी मैं दिल्ली में होता हूं डॉ. मनमोहन सिंह से कभी कभार मिलना हो जाता है। लेकिन उनका स्वास्थ्य अब वैसा नहीं है जैसा पहले था। वह हमेशा से आतिथ्य का भाव रखते आए हैं और बातचीत को तैयार रहते हैं।

उन्होंने कहा था कि मैंने जब भी समय मांगा, सोनिया गांधी से भी मुलाकात हुई लेकिन लंबे समय से मैंने राहुल गांधी से मुलाकात नहीं की है... मेरे विचार से चार साल हो गए हैं उनसे मिले हुए। ऐसी शिकायत रहती है कि पार्टी नेतृत्व से मुलाकात सुलभ नहीं होती है जबकि यह होना चाहिए।

समिति की रिपोर्ट के दफन कर दिया गया

उन्होंने कहा था कि ईमानदार आत्ममंथन करने की जरूरत है, जिम्मेदारी तय करने या लोगों को लटकाना नहीं, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि गलतियों को दोहराया नहीं जाए। असम और केरल विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के प्रदर्शन पर विचार करने के लिए समिति गठित की गई थी। लेकिन समिति की रिपोर्ट को अलमारी में दफन कर दिया गया जो सही तरीका नहीं है। पृथ्वीराज चव्हाण इतने में ही नहीं रुके थे उन्होंने साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन करने की बात से लेकर साफ्ट हिंदुत्व को गलत रणनीति तक बताया था। 

इसे भी पढ़ें: राज ठाकरे के रक्त में कोरोना वायरस की मृत कोशिकाएं मिलने के बाद कूल्हे की सर्जरी स्थगित 

पृथ्वीराज चव्हाण ने दी सफाई

पूर्व मुख्यमंत्री ने सफाई पेश करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने संगठन की जिम्मेदारी छोड़ दी थी। सोनिया गांधी ऐसे में पार्टी की जिम्मेदारी संभाली है। ऐसे में वो (राहुल गांधी) अपनी तरफ से मोदी जी का विरोध कर रहे हैं। देशभर में और विदेशों में जा रहे हैं तो वो अपनी तरह से काम कर रहे हैं। ऐसे में जरूरी नहीं है कि हर एक को मिलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मेरे अकेले की बात नहीं है, पिछले दो साल से कोरोना था। कोरोना काल में तो कोई नहीं मिला और मई से जब उन्होंने इस्तीफा दिया तो उन्होंने कहा कि संगठन के काम को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष से और महासचिव से मुलाकात करिए।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन