प्रधानमंत्री की देश को ‘बांटने’ वाली विचारधारा के खिलाफ कांग्रेस लड़ती रहेगी: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2021

श्रीनगर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि वह और उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत को बांटने वाली विचारधारा के खिलाफ लड़ना जारी रखेगी। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष को संसद में कृषि कानूनों , जासूसी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने न केवल जम्मू कश्मीर पर बल्कि पूरे देश पर हमला किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यहां पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ता हूं और हम उनकी विभाजनकारी विचारधारा, भारत को बांटने वाली विचारधारा के खिलाफ लड़ना जारी रखेंगे।’’

प्रमुख खबरें

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग