राहुल-खड़गे ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने का किया वादा, बोले- यह इंडिया गठबंधन की पहली प्राथमिकता

By अंकित सिंह | Aug 22, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान गुरुवार, 22 अगस्त को श्रीनगर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की और जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जमीनी स्तर की तैयारियों पर फीडबैक लिया, जो तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होने वाले हैं।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। केंद्र शासित प्रदेश राज्य बन गए हैं, लेकिन यह पहली बार है कि राज्य केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। इसलिए, हम अपने राष्ट्रीय घोषणापत्र में भी बहुत स्पष्ट हैं कि यह हमारी प्राथमिकता है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार वापस मिलें। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को मेरा संदेश है, हम आपकी हरसंभव मदद कर सकते हैं, कांग्रेस पार्टी हमेशा आपके साथ है। हम समझते हैं कि आप बहुत मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं, एक कठिन दौर, और हम हिंसा को खत्म करना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Ghulam Nabi Azad की कांग्रेस में वापसी की अटकलें तेज, खुद की पार्टी की गतिविधियां थमीं

राज्यसभा एलओपी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हम सबको मिलकर लड़ना चाहिए और विपक्ष को भी साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए। आज वो (बीजेपी) परेशान हैं और इसीलिए आपने देखा होगा कि वो 2-3 बिल पास करना चाहते थे लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण उन्होंने वापस ले लिया या फिर उन्हें संयुक्त संसदीय समिति के पास भेज दिया। उन्होंने कहा कि जब सबने वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक का पुरजोर विरोध किया तो उसे संयुक्त संसदीय समिति के पास भेज दिया गया...हम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देंगे।

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल