राहुल मुखर्जी ने अदालत को बताया, लगा कि शीना के बारे में इंद्राणी झूठ बोल रही हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2022

मुंबई। शीना बोरा हत्याकांड मामले में गवाह के रूप में पेश हुए राहुल मुखर्जी ने बृहस्पतिवार को यहां एक विशेष सीबीआई अदालत को बताया कि शीना के बारे में उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी द्वारा उसके ठिकाने को लेकर दी गई जानकारी पर उसे शक हुआ था। राहुल ने अदालत से कहा कि उसे महसूस हुआ कि कुछ गलत हुआ है। वर्ष 2012 के शीना बोरा हत्याकांड में इंद्राणी मुखर्जी मुख्य आरोपी हैं। इंद्राणी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। यह मामला 2015 में सामने आया था।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान, कई विधायकों ने वोट डाला

राहुल पीटर की पहली पत्नी का बेटा है। पीटर मुखर्जी ने बाद में इंद्राणी से शादी कर ली थी। राहुल ने अदालत को शीना के साथ अपने संबंधों के अलावा 24 अप्रैल 2022 को उसे (शीना को) उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी के घर छोड़ने के बाद से जुड़ी घटनाओं के ब्यौरे से अदालत को अवगत कराया।

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का