नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए पार्टी की महिला इकाई की तारीफ करते हुए शनिवार को कहा कि वह संगठन के लोगों को सलाम करते हैं।
उन्होंने महिला कांग्रेस के कार्यों से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ मुझे भारत भर में महिला कांग्रेस की अपनी उन बहनों पर गर्व है जो उन सभी तक पहुंचने के लिए बड़ी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम कर रही हैं जिन्हें मदद की जरूरत हैंमैं उन सभी को सलाम करता हूँ।’’ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने राहुल गांधी का आभार जताया और कहा कि वह एवं उनके कार्यकर्ता आगे भी पूरी मेहनत से लोगों की सेवा करते रहेंगे।