पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस रवाना हुए राहुल और प्रियंका, DND पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सामूहिक बलात्कार की पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए बृहस्पतिवार को हाथरस के लिए रवाना हुए। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता एक वाहन में सवार हैं। उनके साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कई अन्य नेता भी हाथरस के लिए रवाना हुए हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश-दिल्ली सीमा के निकट डीएनडी पर कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता जमा हुए और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

इसे भी पढ़ें: राहुल-प्रियंका के हाथरस दौरे से पहले जिले में धारा 144 लागू 

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश सरकार राहुल गांधी और प्रियंका को रोकने के प्रयास में है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘अपराधियों को रोकने के बजाय राहुल जी और प्रियंका जी को रोकने की कोशिश क्यों रही है?’’ सुरजेवाला ने कहा कि क्या रात में कोई अंतिम संस्कार करता है? हिंदू रीति-रिवाज में रात के समय अंतिम संस्कार नहीं होता है। इस पीड़िता और उनके परिवार के साथ ऐसा व्यवहार किया गया क्योंकि वो गरीब हैं और दलित हैं।

प्रमुख खबरें

Sonia Gandhi Memoir Controversy | मेनका गांधी के साथ कैसे बिगड़े रिश्ते? इंदिरा गांधी से बगावत और परिवार के भीतर की अनसुनी दास्तान

Sensex में 1,097 अंक का उछाल, विदेशी पूंजी प्रवाह से Nifty भी 25,300 के पार

Presidents Bodyguard Jawan Shot | दिवाली पर बागपत में खूनी रंजिश! पटाखों के विवाद में राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड को मारी गोली, सिर से निकाली गई गोली, हालत नाजुक

भारत के खिलाफ Test Series के लिए New Zealand टीम घोषित, चोट से जूझ रहे Conway और Rachin शामिल