17 दिन बाद राहुल की वतन वापसी, जल्लीकट्टू कार्यक्रम में होंगे शामिल

By अभिनय आकाश | Jan 13, 2021

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आज वतन वापसी हो रही है। 17 दिन विदेश में बिताने के बाद आज राहुल स्वदेश वापस लौट रहे हैं। राहुल आज शाम इटली से सीधे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद वो तमिलनाडु का भी दौरा कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी तमिलनाडु जाएंगे और वहां होने वाले जल्लिकट्टू कार्यक्रम में शामिल होंगे। देश में जारी किसान आंदोलन के बीच राहुल की विदेश यात्रा को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। भाजपा की तरफ से कांग्रेस पर निशाना साधा गया था। 

भाजपा के तीखे तेवर के जवाब में कांग्रेस ने राहुल की विदेश यात्रा को लेकर सफाई भी दी थी। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बीजेपी द्वारा निम्न स्तर की राजनीति करने के आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी नानी से मिलने गए हुए, क्या यह गलत है? गौरततलब है कि राहु गांधी पिछले वर्ष के अंत में 27 दिसंबर को निजी विदेश यात्रा पर गए थे।

विदेश से वापसी के बाद तमिलनाडु का दौरा

अध्यक्ष राहुल गांधी 14 जनवरी को ‘पोंगल’ के दिन तमिलनाडु का दौरा करेंगे जहां वह ‘जल्लीकट्टू’ से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केएस अलागिरी ने यह जानकारी दी। ‘जल्लीकट्टू’ तमिलनाडु के ग्रामीण इलाक़ों का एक परंपरागत खेल है जो पोंगल त्यौहार पर आयोजित किया जाता है। इसमें लोग बैलों को पकड़ने एवं उन्हें काबू करने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने संवाददाताओं को बताया कि राहुल गांधी मदुरै जिले के अवनीपुरम में जल्लीकट्टू कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे और कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को अपना नैतिक समर्थन देंगे। 

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने बम दाग कर दहलाया, ईरान ने मिसाइलों से कोहराम मचाया, 2 दिन, 170 हमलें और कई मौतें

Locarno Film Festival 2026 | मुख्य कॉम्पिटिशन में शामिल हुई Naseeruddin Shah स्टारर पंजाबी फिल्म रहमत, गोल्डन लेपर्ड पर नजर

Wayanad में भयंकर Landslide: मौत का आंकड़ा 7 पहुंचा, लापता वर्कर के लिए जारी तलाशी अभियान

भारत-चीन पर चुनचुन कर हमले? ईरान में अमेरिका कौन सा खेल खेलने लगा है?