ब्रेन स्ट्रोक के शिकार हुए राहुल रॉय हुए ठीक, अस्पताल से मिली छुट्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2021

मुंबई। अभिनेता राहुल रॉय ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह अस्पताल से घर आ गए हैं लेकिन ‘पूरी तरह से ठीक होने में अब भी लंबा वक्त’ लगेगा। अभिनेता पिछले साल मस्तिष्क पक्षाघात का शिकार हो गए थे। 'आशिकी' फिल्म से मशहूर हुए अभिनेता को करगिल में शूटिंग के बाद 27 नवंबर को नानावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था।

इसे भी पढ़ें: जैसलमेर में शुरू हुई अक्षय कुमार अभिनीत ‘बच्चन पांडे’ की शूटिंग

रॉय ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत महेश भट्ट की फिल्म ‘आशिकी’ से 1990 में की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माता के साथ ‘जुनून’ और ‘फिर तेरी याद आई’ जैसी फिल्मों में काम किया।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।