राहुल ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस ने जो कहा, सो किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में शिवराज सिंह सरकार के यह स्वीकार करने पर कि पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार के शासनकाल में प्रदेश के 51 जिलों में 26.95 लाख किसानों का 11,600 करोड़ रूपये से अधिक का ऋण माफ किया गया, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘कांग्रेस ने जो कहा, सो किया’’। गांधी ने ‘‘मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने माना- कमलनाथ सरकार में 51 जिलों में माफ हुआ किसानों का कर्ज’’ समाचार को टैग करते हुए बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस- जो कहा, सो किया। भाजपा- सिर्फ झूठे वादे।’’ इससे पहले कमलनाथ ने मंगलवार को यहां जारी एक बयान में कहा था, ‘‘इस झूठ की राजनीति का पर्दाफाश स्वयं शिवराज सरकार ने सोमवार को विधानसभा में कर दिया और स्वीकार किया कि प्रदेश में प्रथम और द्वितीय चरण में कांग्रेस की सरकार ने 51 जिलों में 26.95 लाख किसानों का 11,600 करोड़ रूपये से अधिक का ऋण माफ किया है।’’ 

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल