राहुल ने मोदी से पूछा, मसूद अजहर को किसने रिहा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि वे पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों के परिवारों को बतायें कि मसूद अजहर को किसने रिहा किया जिसके जैश-ए-मोहम्मद ने आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली है।

इसे भी पढ़ें: सत्ता में आते ही न्यूनतम आय गारंटी योजना को लागू करेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी कृपया हमारे 40 सीआरपीएफ शहीदों के परिवारों को बतायें कि हत्यारे मसूद अजहर को किसने रिहा किया? उन्हें यह भी बतायें कि आपके वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ही यह समझौता करने वाले थे जो हत्यारे को पाकिस्तान को सौंपने के लिए कंधार गए थे।’’ जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे और हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल