ट्विटर लॉक विवाद पर राहुल बोले, यह देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है

By अंकित सिंह | Aug 13, 2021

कांग्रेस के आधिकारिक और पांच नेताओं के ट्विटर हैंडल के लॉक किए जाने के दावे के बीच पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। राहुल ने कहा कि एक कंपनी हमारी राजनीति को परिभाषित करने के लिए अपना कारोबार कर रही है और एक राजनेता के तौर पर मुझे यह पसंद नहीं है। यह राहुल गांधी पर हमला नहीं है, यह सिर्फ राहुल गांधी नीचा दिखाना नहीं है बल्कि यह देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि हमारा लोकतंत्र खतरे में है, हमें संसद में बोलने की अनुमति नहीं है, मीडिया पर नियंत्रण है और मुझे लगा कि ट्विटर एक प्रकाश की किरण है जिस पर हम अपने विचार लिख सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, ट्विटर एक निष्पक्ष प्लेटफॉर्म नहीं है। मेरे 19-20 मिलियन फॉलोअर्स हैं, आप उन्हें नकार रहे हो। 

प्रमुख खबरें

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

ISIS Module Case में Mumbai की विशेष अदालत ने डॉक्टर Adnan Ali Sarkar को सुनाई 6 साल की कैद

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार