कोरोना वायरस के जुड़े अनुमान को लेकर राहुल ने सरकार पर किया कटाक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नीति आयोग के एक सदस्य के कुछ हफ्ते पुराने एक बयान एवं ग्राफ का हवाला देते शुक्रवार को सरकार पर तंज कसा और कहा कि इस संस्था के जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को उनकी बात याद दिलाना चाहते हैं। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘नीति आयोग के लोगों प्रवीण लोगों, आप लोगों ने फिर वही किया। मैं आपके उस अनुमान वाले ग्राफ के बारे आपको याद दिलाना चाहता हूं, जिसमें कहा गया था कि सरकार की राष्ट्रीय लॉकडाउन की रणनीति से 16 मई के बाद कोरोना का कोई नया मामला नहीं आएगा।’’ खबरों के मुताबिक नीति आयोग के सदस्य और कोरोना से जुड़े कार्य बल के प्रमुखवी के पॉल ने कुछ हफ्ते पहले कहा था कि कोरोना के मामलों के दोगुना होने में 10 दिन का समय लग रहा है। संभावना वाले ग्राफ के मुताबिक 3 मई से भारत में प्रति दिन 1,500 से अधिक नये मामले आने चाहिए थे और इस समय तक कोरोना मामलों की संख्या चरम पर होनी चाहिए थी। उन्होंने यह भी कहा था कि फिर मामले घटने शुरू होंगे और 12 मई तक 1000 मामले प्रतिदिन आयेंगे, जो 16 मई से घटने शुरू हो जाएंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा