रोजगार को लेकर राहुल का मोदी सरकार का तंज- याद रहे, यही युवा आपके सत्ता के घमंड को तोड़ेगा

By अंकित सिंह | May 28, 2022

एक ओर जहां नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 8 साल पूरे होने का जश्न भाजपा मना रही है। तो वहीं विपक्ष सरकार से कई सवाल भी पूछ रहा है। विपक्ष लगातार महंगाई और रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। इन सब के बीच राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर एक बार फिर से मोदी सराकर पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार नयी नौकरियां देने में नहीं, बल्कि बची हुई नौकरियां छीनने में सक्षम है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने भारतीय रेल में गैर संरक्षा श्रेणी के 91 हजार से अधिक पदों पर भविष्य में कभी भर्ती नहीं होने के दावे वाली खबर का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा। 

प्रमुख खबरें

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज

Election Commission ने TMC नाम और जोड़ा फूल चुनाव चिह्न के उपयोग पर लगाई अंतरिम रोक

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए