नेहरू ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया, भाजपा ने संस्थाओं को ध्वस्त किया: राहुल

राहुल ने ट्वीट किया कि आईआईटी, आईआईएम, एलआईसी, भेल, एनआईडी, बार्क, एम्स, इसरो, सेल, ओएनजीसी....नेहरू जी संस्था निर्माता थे, जिन्होंने हमारी लोकतांत्रिक जड़ों को मजबूत किया।
इसे भी पढ़ें: हमने चौके छक्के लगाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की : राहुल
उन्होंने दावा किया, ‘‘पिछले आठ वर्षों में भाजपा ने संस्थाओं को ध्वस्त करके लोकतंत्र को कमजोर कर दिया है। भारत को अब ‘भारत जोड़ो’ की सबसे ज्यादा जरूरत है।’’ उन्होंने नेहरू को याद करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘निधन के 58 वर्ष के बाद भी पंडित जवाहलाल नेहरू के विचार, राजनीति और हमारे देश के लिए उनका दृष्टिकोण उतना ही प्रासंगिक है, जितना पहले रहा है। कामना है कि भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमारे कदमों और विवेक का मार्गदर्शन करते रहें।
IIT IIM LIC
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 27, 2022
ITI BHEL NID
BARC AIIMS ISRO
SAIL ONGC DRDO...
Nehru ji was an institution builder who strengthened our democratic roots.
In 8 yrs, BJP has weakened democracy by bulldozing institutions.
India needs #BharatJodo now more than ever.
अन्य न्यूज़











