असम में राहुल का भाजपा पर तंज, कहा- जुमलों और प्रगति का आपस में कोई संबंध नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि असम की जनता समझ गई है कि ‘जुमलों’ और प्रगति का आपस में कोई संबंध नहीं है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘चाय बाग़ान मज़दूरों समेत करोड़ों दिहाड़ी मज़दूरों के आंसू पोंछने के लिए केंद्र सरकार ने क्या किया? जुमलों और प्रगति का आपस में कोई सम्बंध नहीं है- जनता ये समझ गई है।’’ असम विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को संपन्न हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान छह अप्रैल को होगा।

प्रमुख खबरें

Hormuz Strait खुलते ही India का बड़ा दांव, Russia-UAE से रिकॉर्ड तेल खरीदकर बदली रणनीति

Consumer Rights पर सरकार सख्त, Storia-English Oven के Misleading Ads पर बैन और जुर्माना

हॉकी में भारत की बेटियों का डंका! New Zealand को रौंदकर जीता Nations Cup, Pro-League में जगह पक्की

Vaibhav Sooryavanshi की सुनामी में उड़ी Sri Lanka, World Record के साथ India A ने जीती ट्रॉफी