राहुल का पीएम पर तंज, घर का पता 'लोक कल्याण मार्ग' रखने से लोगों का कल्याण नहीं होता

By अंकित सिंह | Jun 04, 2022

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर से जबरदस्त तरीके से तंज कसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए राहुल ने कहा कि घर का नाम पता लोक कल्याण मार्ग रखने से लोगों का कल्याण नहीं होता है। दरअसल, राहुल गांधी ने की पीएफ खाताधारकों के ब्याज दरों में कटौती को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सरकार पर निशाना साधा है। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि घर का पता 'लोक कल्याण मार्ग' रख लेने से लोगों का कल्याण नहीं होता। प्रधानमंत्री ने साढ़े 6 करोड़ कर्मचारियों के वर्तमान और उनके भविष्य को बर्बाद करने के लिए 'महंगाई बढ़ाओ, कमाई घटाओ' मॉडल को लागू किया है। 

इसे भी पढ़ें: 'पूरे देश में कांग्रेस की विदाई की बज रही शहनाई', हिमाचल CM बोले- बाबुल की दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले

सरकार से मंजूरी मिल जाने के बाद ईपीएफओ अब कर्मचारियों के ईपीएफ खातों में ब्याज राशि डालना शुरू करेगा। ईपीएफ जमा पर 8.1 प्रतिशत ब्याज 1977-78 के बाद सबसे कम है। उस समय ब्याज दर 8 प्रतिशत रही थी। सीबीटी में कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले न्यासी केई रघुनाथन ने कहा कि जिस गति से श्रम एवं वित्त मंत्रालयों ने ब्याज दर को मंजूरी दी है, कर्मचारियों को कोष की जरूरत को देखते हुए वह वास्तव में सराहनीय है। इससे उन्हें अपने बच्चों की शिक्षा और अन्य जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। सीबीटी ने 2020-21 के लिये ईपीएफ जमा पर 8.5 प्रतिशत ब्याज देने का निर्णय मार्च 2021 में किया था। वित्त मंत्रालय ने इसे अक्टूबर 2021 में मंजूरी दी। उसके बाद ईपीएफओ ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को 2020-21 के लिये 8.5 प्रतिशत की दर से ईपीएफ खातों में ब्याज डालने का निर्देश दिया था। 

प्रमुख खबरें

RG Kar Case Update: साक्ष्य मिटाने के आरोप में TMC MLA Nirmal Ghosh गिरफ्तार, जल्दबाजी में Cremation पर बड़ा एक्शन

सुखबीर सिंह बादल से मुख्यमंत्री फडणवीस ने की मुलाकात, जांच के दिए आदेश

रक्षाबंधन पर ट्राई करें Creamy Jave Makhana Kheer, कम समय में तैयार होगी यह Delicious Festive Dish

क्या आप नहीं चाहते कि लोग स्वस्थ रहें? फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार