‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ पर राहुल का तंज, कहा- प्रधानमंत्री को कूटनीति के बारे में बताएं विदेश मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2019

नयी दिल्ली। हाउडी मोदी  कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  अबकी बार ट्रंप सरकार  वाली टिप्पणी पर विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को तंज कसते हुए कहा कि जयशंकर को प्रधानमंत्री को कूटनीति के बारे में थोड़ी जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, जयशंकर जी, हमारे प्रधानमंत्री की अक्षमता पर पर्दा डालने के लिए धन्यवाद। ट्रंप का समर्थन करने से डेमोक्रेट के साथ भारत के लिए परेशानियां पैदा हुई हैं। गांधी ने कहा,  मैं आशा करता हूं कि आपके दखल से यह मामला खत्म हो गया है। आप प्रधानमंत्री मोदी को थोड़ा कूटनीति के बारे में सिखाइए। 

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज