राहुल ने कोलारस, मुंगावली में जीत को बताया बदलाव की आहट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2018

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में कोलारस एवं मुंगावली विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत पर बधाई देते हुए इसे ‘बदलाव की आहट’ करार दिया। राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मध्यप्रदेश की जागरूक जनता, मतदाताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोलारस - मुंगावली की शानदार जीत की बधाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह अहंकार तथा कुशासन की हार व उम्मीद की जीत है। पहले राजस्थान और अब मध्यप्रदेश ने साबित किया कि बदलाव की आहट दस्तक दे रही है।’’

मध्य प्रदेश के घोषित उप चुनाव नतीजों में कांग्रेस ने शिवपुरी जिले की कोलारस और अशोकनगर जिले की मुंगवाली विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। इससे पहले कांग्रेस ने राजस्थान में अलवर एवं अजमेर लोकसभा सीट और मांडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में जीत हासिल की थी।

 

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी